Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Nov, 2023 04:54 PM

ब्लॉक बिसौली और वजीरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को बिसौली नगर के एक मैरिज लॉन में हुआ। राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ....
बदायूं: ब्लॉक बिसौली और वजीरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को बिसौली नगर के एक मैरिज लॉन में हुआ। राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया। प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि आजादी के आंदोलन के बाद 21 अक्टूबर 1951 कोस्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में जनसंघ की स्थापना हुई। आजादी के बाद एक ऐसे वर्ग ने शासन किया जिसके चलते देश कई तरह से पिछड़ा रहा। कई उतार-चढ़ाव आए। लोगों ने आपातकाल जैसा काला अध्याय भी देखा। उन्होंने कहा कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पूरे विश्व में पहचान बनाई।
डबल इंजन की सरकार का फर्क साफ दिखाई दे रहाः डॉ. उमेश गौतम
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता अमित पाठक ने की। मुख्य वक्ता और बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फर्क साफ दिखाई दे रहा है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था, आज हर ओर विकास की चर्चा है। यूपी के प्रति मोदी जी का विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा दोगुनी आय की बात हो चाहे वंचित वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा करने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार अपनी भूमिका सार्थक रूप से निभा रही है।

लोकतंत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की इकाई सबसे महत्वपूर्णः हरीश शाक्य
तृतीय सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने की। मुख्य विल्सी विधायक व पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि विकास में बीडीसी सदस्यों का अहम रोल है। लोकतंत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की इकाई सबसे महत्वपूर्ण है। चौये सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने की। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि यहां से सभी लोग सकारात्मक सोच व अनुभव लेकर जाएं। हमें अपने जीवन में अनुशासन को विशेष महत्व देना है। चौथे सत्र के समापन उपरांत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्ड को उत्तम वार्ड बनाने की म शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ स समापन हुआ।