Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Jun, 2025 06:38 PM

मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे पंडित दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि बकरीद वाले दिन निर्दोष जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यह भूमि भगवान श्री कृष्ण की महारास लीला...
Mathura News, (मदन सारस्वत): मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे पंडित दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि बकरीद वाले दिन निर्दोष जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यह भूमि भगवान श्री कृष्ण की महारास लीला स्थली है, यहां पर बड़े-बड़े ऋषि मुनियों ने तपस्या की है, जहां पर राधा कृष्ण ने गोपियों के साथ में रासलीलाएं की हैं, ऐसे दिव्य, पवित्र स्थान पर यदि निर्दोष जानवरों की हत्या होती है तो वह महा पाप है। इससे बृजवासियों की भावना आहत होंगी।

...यदि खून की नालियां बहेंगी तो संतो की भावना आहत होगी
उन्होंने कहा इस भूमि पर भगवान के भक्त ध्रुव महाराज ने बिना भोजन के, बिना हवा के, बिना पानी के कई वर्षों तक तपस्या की और स्वयं दिनेश फलाहारी ने कहा कि उन्होंने भी कई वर्षों से भगवान श्री कृष्ण मंदिर के लिए भोजन त्याग दिया है, तो क्या ये वेधर्मी लोग अपने अल्लाह के लिए निर्दोष जानवरों की कुर्बानी नहीं त्याग सकते हैं। अपने अल्लाह के लिए मांस का भोजन नहीं त्याग सकते हैं। यह सनातनियों की भूमि है, यहां पर यदि खून की नालियां बहेंगी तो संतो की भावना आहत होगी।

जिन्हें रंगों से परहेज... आज वह जानवरों की हत्या पर मौन क्यों है?
आपको बता दें कि यह वही दिनेश फलाहारी हैं जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण मंदिर के लिए कई वर्ष पहले अन्न त्याग दिया था और नंगे पैर रहते हैं, आज भी अपने संकल्प पर कायम है। उन्होंने कहा कि यदि बकरीद के दिन निर्दोष जानवरों की हत्या होती है तो वह भी उसी दिन उन जानवरों की आत्मा की शांति के लिए हवन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोग कहां चले गए जो होली के त्योहार पर जिनको रंगों से प्रदूषण नजर आता था, दीपावली पर बम पटाखों से जिनको प्रदूषण नजर आता था आज वह जानवरों की हत्या पर मौन क्यों है? वहीं दिनेश फलाहारी को संतों का भी समर्थन मिल गया है।