चित्रकूट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मारा गया 25 हजार का इनामी भालचन्द्र यादव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Apr, 2021 09:49 AM

encounter between police and miscreants in chitrakoot

चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बंधा के जंगल में बुधवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का एक इनामी डकैत मारा गया। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि बहिलपुरवा थाना...

चित्रकूट: चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बंधा के जंगल में बुधवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का एक इनामी डकैत मारा गया। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र माड़ो बंधा के जंगल में कुछ डकैत किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे हैं, जिस पर विशेष कार्य बल (एसओजी) के साथ पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से एक डकैत घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डकैत के पास से एक रायफल बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि मृत डकैत के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान भालचन्द्र यादव के रूप में हुई। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह डेढ़ लाख रुपए के इनामी डकैत गौरी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!