Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Sep, 2019 05:23 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने लम्बे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बस्ती मंडल के जिलों में तैनात 36 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जनकारी दी...
बस्तीः उत्तर प्रदेश सरकार ने लम्बे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बस्ती मंडल के जिलों में तैनात 36 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जनकारी दी।
उन्होंने बताया है कि बस्ती जिले में तैनात 20 और सिद्धार्थनगर जिले के 16 सरकारी डॉक्टर काफी समय से डयूटी पर नहीं आ रहे थे। बार-बार चेतावनी के बाद डयूटी से नदारद डाक्टरों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि इसी कारण सरकार को 36 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लेना पडा। गौरतलब है कि इसके पहल अन्य जिलों में भी डयूटी पर लम्बे समय तक नहीं आने वाले डॉक्टरों को बर्खास्त किया जा चुका है।