बांदा: बच्चों के विवाद में दबंग ने महिलाओं पर डाला तेजाब, तीन महिलाएं झुलसी

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Nov, 2021 05:00 PM

dabang poured acid on women three women were scorched

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घर के सामने रहने वाले दबंग ने महिलाओं पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान घर के सामने बैठी  तीन महिलाएं गंभीर रूप झुलस गई। आनन- फानन में लोगों ने...

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घर के सामने रहने वाले दबंग ने महिलाओं पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान घर के सामने बैठी  तीन महिलाएं गंभीर रूप झुलस गई। आनन- फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई बावजूद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला बांदा जिले के  शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पूरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां पर घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को लेकर किसी बात का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के सामने रहने वाले दबंग ने महिलाओं पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!