Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 May, 2020 08:46 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। सरकार के तमाम एहतियात के बावजूद इसका संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं प्रयागराज में...
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। सरकार के तमाम एहतियात के बावजूद इसका संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं प्रयागराज में आज 4 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जी. एस. बाजपेई ने यह जानकारी दी।
बता दें कि जनपद में आज 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद हड़कंप मच गया। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 77 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। जिले में कोरोना वायरस से अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 26 केस अभी एक्टिव हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों का एल 1 कोटवा औऱ एल 3 एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जी. एस. बाजपेई ने दी जानकारी।