बुलंदशहर में फल विक्रेता की गोली मारकर की गई थी हत्या: अब दोषी महिला, दोनों  बेटों और दामाद को उम्रकैद की सजा

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2026 11:54 AM

4 convicts sentenced to life imprisonment for murder of fruit seller

बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के छह वर्ष पुराने मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना भी लगाया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) चंद्रभान ने बताया कि मंगलवार को यहां अपर जिला एवं...

Bulandshahr News : बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के छह वर्ष पुराने मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना भी लगाया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) चंद्रभान ने बताया कि मंगलवार को यहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या के एक मामले में चार आरोपियों बबलू, हसरत, हामिद और शमा को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

चंद्रभान ने बताया कि सिकंदराबाद, नई बस्ती निवासी रहीसा ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी कि एक अप्रैल 2017 की रात करीब आठ बजे उनका बेटा शानू पुलिया के पास ठेला लगाकर फल बेच रहा था। तभी बबलू, हसरत, हामिद और शमा चारों ने मिलकर शानू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रहीसा ने तहरीर में कहा था कि उन्हें यह भी पता चला था कि शानू को पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ में एक और Twisha चढ़ी दहेज की बलि! शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली, कार के लिए होता था टॉर्चर 

Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!