Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Apr, 2020 03:20 PM
कोरोना संकट से मानव जीवन को बचाने के लिए जहाँ स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात लोगों की सेवा कर रहे हैं वहीं कुछ सामाजिक लोग भी इससे पीछे नहीं हैं।
कन्नौज: कोरोना संकट से मानव जीवन को बचाने के लिए जहाँ स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात लोगों की सेवा कर रहे हैं वहीं कुछ सामाजिक लोग भी इससे पीछे नहीं हैं। कन्नौज जिले के सौरिख थाना इलाके में एक परिवार ऐसा है जो जिले में मॉस्क की कमी को पूरा करने में दिन-रात जुटा है। एक महीने में इस परिवार ने 3500 से ज्यादा थ्री लेयर मास्क बनाकर ऐसे लोगों को वितरित किया है जिनके पास मॉस्क नहीं थे।
सौरिख नगर में रहने वाले जितन्द्र शर्मा ने बताया कि उनका परिवार पिछले एक महीने से मॉस्क बना रहा है। अब तक 3500 मास्क बनाकर लोगों को नि:शुल्क वितरण कर चुके हैं। सपना शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मॉस्क बहुत जरूरी है। जिले में मास्क की कमी को देखते हुए उन्होंने फैसला किया कि हम अपने आस-पास के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मॉस्क बनाएंगे। इस काम में सपना के दोनों बच्चे बराबर का सहयोग करते हैं।
सपना के बेटे ने बताया कि हम लोग देश सेवा करना चाहते हैं। इस संकट की घड़ी में उनसे जो हुआ वह सब देश के लिए कर रहे हैं। मॉस्क तैयार होने के बाद वह रोज सड़कों पर निकलने वाले ऐसे लोगों को मॉस्क वितरण करते हैं जिनके पास मॉस्क नहीं है। सपना व जितेंद्र मॉस्क पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को भी देते हैं ताकि वह भी मानव सेवा करते समय इस बीमारी से बच सकें। इस परिवार की देश सेवा को देखते हुए स्थानीय लोग भी इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।