राम मंदिर निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में होगी अभिवृद्धि: ओम बिरला

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Aug, 2020 07:04 PM

construction of ram temple will increase the unity in country birla

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा  कि" भगवान श्रीराम

अयोध्याः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा  कि" भगवान श्रीराम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु श्री राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है।

बिरला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस विषय पर सौहार्दपूर्ण निर्णय दिया। उसी निर्णय के प्रकाश में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक लंबे समय से इस मुहूर्त हेतु प्रतीक्षारत थे। मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही देश में दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का आभास हो रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा "मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त होने का समाचार सुखद है। राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!