राजधानी में किसान बिल पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लल्लू समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 28 Sep, 2020 02:51 PM

congress protests on farmers bill many workers including lallu arrested

हाल ही में संसद में पारित नए ‘किसान विधेयक’ के विरोध में सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन करने के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया...

लखनऊ: हाल ही में संसद में पारित नए ‘किसान विधेयक’ के विरोध में सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन करने के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में एकत्र हुये और प्रदर्शन किया।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और अध्यक्ष जब राजभवन की ओर बढ़ रहे थे तब सभी को गिरफ्तार कर पुलिस इको गार्डन ले गई जहां उन्हें रखा गया है। लल्लन ने दावा किया कि प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरे मिल रही है कि कांग्रेस के जो कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ आ रहे थे उन्हें हिरासत में लेकर यहां आने से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए कानून के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!