CM योगी का झांसी दौरा आज, जनसभा में करेंगे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 May, 2023 10:58 AM

cm yogi s visit to jhansi today

उत्तर प्रदेश में 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6ः00 बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी आज अपने आखिरी दांव चलेगी। इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री...

झांसी (शहजाद खान): उत्तर प्रदेश में 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6ः00 बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी आज अपने आखिरी दांव चलेगी। इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के झांसी जिले का दौरा करेंगे और जहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम योगी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी को भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक माना जाता है। इसी लिए आज प्रचार थमने से पहले सीएम योगी अपना आखिरी दांव खेलने के लिए झांसी जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में सीएम को साथ भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। इस जनसभा में लगभग 10 से 20 हज़ार लोगों के आने की संभावना है। योगी आज दोपहर 01ः15 मिनट बजे क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग दोपहर 2:20 मिनट पर झांसी से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः आजम खान का यूपी सरकार पर तीखा हमला, कहा- 'अगर अच्छे लोग नहीं रहेंगे, तो बुरे लोग कैसे बचेंगे'

PunjabKesari

CM की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के झांसी दौरे को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई है। सीएम योगी की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। जिले में आने जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाएंगी। रूट भी डायवर्ट किया गया है। सीएम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है।

यह भी पढ़ेंः नरसिंह मंदिर के पुजारी ने Facebook पर लाइव आकर की आत्महत्या, कहा- 2 लाख घूस मांग रहे Police वाले

PunjabKesari

4 मई को होंगे मतदान
प्रदेश के 37 जिलों में पहले चरण के लिए 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। मतदान का समय सुबह 7ः00 से शाम 6ः00 बजे तक है। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे और जन सभाएं और रैलियां करेंगे।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!