CM योगी के आदेश का दिखा असर: VIP कल्चर के शिकार हुए नायब तहसीलदार, लगा 2500 रुपए का जुर्माना

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jun, 2024 05:09 PM

cm yogi s order shows effect naib tehsildar became victim of vip culture

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उसके बाद से यातायात पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में बहराइच जिले के मिहीपुरवा के नायब तहसीलदार रविवार को अपने प्राइवेट...

बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उसके बाद से यातायात पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में बहराइच जिले के मिहीपुरवा के नायब तहसीलदार रविवार को अपने प्राइवेट वाहन से बलरामपुर जा रहे थे। प्राइवेट वाहन में लाल और नीली बत्ती लगा होने पर यातायात निरीक्षक ने ढाई हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। मिहीपुरवा तहसील के नायब तहसीलदार मोहम्मद अर्शलान अपने प्राइवेट वाहन संख्या यूपी 32 एलपी 4641 से बलरामपुर जा रहे थे।

दरअसल, दरगाह थाना क्षेत्र के बलरामपुर मार्ग स्थित डीहा के पास यातायात निरीक्षक अनेंद्र यादव ने नायब तहसीलदार के वाहन को रोका। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दिया। इसके बाद वाहन के नाम ढाई हजार का चालान काट दिया। इसको लेकर हड़कंप मच गया। इसी स्थान पर एक बुलेट वाहन को प्रेशर हार्न के चलते सीजर की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:-  VIP कल्चर को किसी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा

लखनऊ: लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। दरअसल, सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी वाहन में प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर नहीं बजना चाहिए, जहां लगा है, तत्काल उतरवाएं। उन्होंने कहा कि VIP फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे, अन्य किसी वाहन में नहीं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी सूचना मिली तो संबंधित थाने पर कार्रवाई होनी तय है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!