अयोध्या में सड़क दुर्घटना पर CM योगी ने जताया शोक, घायलों को समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश

Edited By Umakant yadav,Updated: 20 Sep, 2020 02:30 PM

cm yogi mourns road accident in ayodhya directs to provide

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि रविवार को अयोध्या एनएच 28 पर भीषड़ सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा के रहने वाले हैं और सरयू ढेमवा घाट पुल पर मछली पकड़ने के लिए निकले थे। टेंपो में कुल 13 लोग सवार थे। सुबह-सुबह टेंपो चालक रास्ता भटक गया, जिसकी वजह से सभी टेंपो सहित विपरीत दिशा में लौटने लगे जिसके कारण टेंपो का सामना एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गया।

जिसके बाद आस-पास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!