Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Sep, 2020 09:20 AM
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री जसवंत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति।