कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर CM योगी और अखिलेश ने जताया दु:ख

Edited By Umakant yadav,Updated: 25 Nov, 2020 11:59 AM

cm yogi and akhilesh expressed grief over the death ahmed patel

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव...

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को किये गए एक ट्वीट के मुताबिक '' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।'' मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!