छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की BJP पर टिप्पणी- गाय को माता कहने वालों ने उसे बेसहारा बना दिया

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Feb, 2022 09:08 PM

chhattisgarh cm bhupesh baghel s comment on bjp those who

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि गाय को माता कहने वालों ने उसे बेसहारा बना दिया। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर गांव में गौशाला है, लेकि...

प्रयागराज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि गाय को माता कहने वालों ने उसे बेसहारा बना दिया। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर गांव में गौशाला है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नीत उत्तर प्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब नहीं है और वह सिर्फ राजनीति के लिए गाय का इस्तेमाल करती है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में यहां जनसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा, ‘‘जब चुनाव करीब आता है तो धर्म खतरे में पड़ जाता है। भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग की राजनीति करती है।'' 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उनके राज्य में दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सरकार गोबर खरीद रही है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर यहां (उप्र में) भी यह व्यवस्था लागू करेगी। अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे। प्रदेश के हर गांव में गौशाला बनवाएंगे, जिससे किसानों को बेसहारा जानवरों से राहत मिलेगी।'' बघेल ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी से केंद्रीय मंत्री के बेटे किसानों की छाती पर कार चढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा किसानों का दर्द बांटने जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भोजन, शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार जनता को दिया, जबकि भाजपा ने जुमलेबाजी की और 15 लाख रुपये लोगों के बैंक खाते में भेजने का महज वादा भर किया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!