UP सरकार के कारागार मंत्री बोले- गायत्री मंत्र के जाप से कैदियों की मनोदशा में आया सकारात्मक बदलाव

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 May, 2022 08:47 PM

chanting of gayatri mantra brought a positive the mood of the prisoners

उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि जेल में गायत्री मंत्र के जाप का कैदियों की मनोदशा पर बेहद सकारात्मक प्रभाव हुआ है,  प्रजापति ने सुलतानपुर में शनिवार को विकासकार्यों की समीक्षा के दौरान...

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि जेल में गायत्री मंत्र के जाप का कैदियों की मनोदशा पर बेहद सकारात्मक प्रभाव हुआ है,  प्रजापति ने सुलतानपुर में शनिवार को विकासकार्यों की समीक्षा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि जेल में गायत्री मंत्र के जाप से कैदियों की मनोदशा में सकारात्मक परिवर्तन तो आया ही है, साथ ही इससे कैदियों में अनुशासन भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस बदलाव को सर्वमान्य तौर पर महसूस किया जा रहा है। प्रजापति ने संवाददाताओं से कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा सत्ता में आयी है, ऐसे में जनता के साथ किसी भी विभाग का कर्मचारी अगर दुर्व्यवहार करेगा तो सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि जांच में कोई भी विभाग का कर्मचारी अगर दोषी पाया जाता है तो मुख्यमंत्री जी उसके खिलाफ तत्काल कारर्वाई करते हैं। मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता में यह संदेश जाना चाहिए वह सरकार द्वारा जनता की सेवा के लिये लगाये गये हैं। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिकारी प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा जो समस्याएं जिले स्तर पर निपट सकती हैं वह समस्याएं प्रदेश की राजधानी स्तर तक नहीं पहुंचनी चाहिए।       

इस दौरान उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और भदैंया ब्लॉक के एक प्राइमरी स्कूल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा के साथ दादूपुर में आलोक कोरी एवं राम आशीष कोरी के यहां भोजन किया। यहां पर मंत्री ने चौपाल लगाकर लोगों से सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। यहां पर लोगों ने शमशान एवं कब्रिस्तान के निर्माण की मांग रखी कुछ महिलाओं ने बताया कि अभी उनको प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है इस पर मंत्री ने एसडीएम व प्रधान को निर्देशित किया इनका सूची में नाम दर्ज कराया जाए। इसके बाद मंत्री ने हनुमानगंज स्थित प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया और बच्चों से बात की। तत्पश्चात रामपुर हनुमानगंज में सभा को भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!