बुलंदशहर: कछुओं से भरे11 बोरे बरामद, तस्कर फरार

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Dec, 2020 07:23 PM

bulandshahr 11 sacks full of turtles recovered smuggler absconding

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कछुओं से भरे 11 बोरे बरामद किए,जबकि तस्कर फरार हो गये।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कछुओं से भरे 11 बोरे बरामद किए,जबकि तस्कर फरार हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर छतारी क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर के गेट के निकट आज कछुआ से भरे नौ बोरे बरामद किए जबकि खुर्जा देहात क्षेत्र के आगौरा में भी दो बोरा जिंदा कछुआ मिले । पुलिस ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर सभी 140 जिंदा कछुआ को नहर एवं काली नदी में छुड़वा दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है जल्दी ही कछुआ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  गौरतलब है कि इटावा, मैनपुरी ,एटा समेत अन्य जिलों में कछुआ तस्कर नहर एवं तालाबों से कछुएं एकत्र कर पश्चिमी बंगाल भेजते हैं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!