Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jul, 2019 01:20 PM
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक किशोर ने 7 साल की चचेरी बहन की हत्या गला दबाकर इसलिए कर दी क्योंकि चपटी नाक की वजह से बहन उसे चिढ़ाती थी।
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक किशोर ने 7 साल की चचेरी बहन की हत्या गला दबाकर इसलिए कर दी क्योंकि चपटी नाक की वजह से बहन उसे चिढ़ाती थी।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया परन्तु पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह लगातार चिढ़ाए जाने से परेशान था। उसकी बहन नाक चपटा कहकर अक्सर चिढ़ाती और परेशान करती थी इसलिए उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।