बागपत में हैवानियत: चचेरे भाई ने 3 साल की मासूम के साथ किया बलात्कार

Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Sep, 2019 02:59 PM

brother rapes a 3 year old girl

उत्तर प्रदेश में रेप की वारदातें आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ होकर बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्हें तो इस बात का भी डर नहीं है कि वह पकड़े जा सकते हैं। वह खुलेआम पुलिस की व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत का है।

बागपत/मेरठः उत्तर प्रदेश में रेप की वारदातें आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ होकर बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्हें तो इस बात का भी डर नहीं है कि वह पकड़े जा सकते हैं। वह खुलेआम पुलिस की व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत का है। यहां एक युवक के खिलाफ 3 साल की चचेरी बहन के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। बच्ची अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा और उसे साथ लेकर चला गया। करीब 3 घंटे बाद वह बच्ची को वापस छोड़ गया। बच्ची की हालत खराब देखकर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें उसके साथ हुए बलात्कार का पता चला।

देर रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!