BJP जिला पंचायत सदस्य के भाई ने खुद को मारी गोली, महिला को लेकर कुछ दिन पहले हुआ था फरार

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jan, 2022 03:18 PM

bjp zilla panchayat member s brother shot himself know the reason

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब  भाजपा जिला पंचायत सदस्य के भाई ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया है। आनन- फानन में परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए...

​बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब  भाजपा जिला पंचायत सदस्य के भाई ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया है। आनन- फानन में परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा कुछ दिनों पहले जिले के बहुचर्चित बुकसेलर की पत्नी को भगा ले गया था। जिसकी तलाश जनपद की पुलिस लगातार करने में लगी हुई थी। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। उसके बाद युवक ने घर वापस आने के बाद खुद को गोली मार ली गई। उन्होंने बताया कि अभी मामले में यह पता नहीं चल सका कि युवक ने क्यों सुसाइड का प्रयास किया। 

PunjabKesari

बता दें कि बांदा जनपद के शहर कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ले का है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता ​​सिंह गौर के भाई शुभम सिंह ने आज सुबह खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। शुभम सिंह के द्वारा आत्महत्या करने का मामला यूं है कि हाल ही में कुछ दिनों पहले शुभम सिंह के द्वारा जिले के जाने माने बुक सेलर कुमार बुक डिपो की छोटी बहू जो कि दो बच्चों की मां है उसे अपने साथ भगा ले गया था। जिसकी सूचना महिला के पति मनीष के द्वारा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी । जिसके बाद से पुलिस उनकी लगातार तलाश करने में लगी हुई थी। 

PunjabKesari

पुलिस केअनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के विदिशा क्षेत्र में थे और जब कल रात ये वापस लौटे तो दोनों परिवारों की सुलह समझौता के बाद दोनों परिवार अपने अपने घर भी चले गए थे। बुक सेलर की पत्नी के घर छोड़ने से पहले एक नोट भी लिखा गया था जिस पर बुक सेलर के परिवार के द्वारा उसे प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है जिसके चलते महिला के द्वारा शुभम के साथ भाग जाने का प्लान बनाया गया था। वहीं पूरी जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर आर के सिंह ने बताया कि आज चित्रकूट के रहने वाले शुभम सिंह ने लाइसेंसी रिवलबर से खुद को गोली मार ली है। जो कि यहां बांदा में अपने बहन बहनोई के घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि उसके द्वारा बुक सेलर की पत्नी को भगा ले गया था और ये दोनों विदिशा चले गए थे और जब ये वापस लौट कर आये तो दोनों परिवारों में समझौता करा कर घर भेज दिया गया था उसके बाद आज सुबह शुभम सिंह ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!