Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Feb, 2022 05:16 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कह रहे हैं मैं आ रहा हूं, क्या करने आ रहे हैं। आकर क्या नौकरियों में...
हाथरस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कह रहे हैं मैं आ रहा हूं, क्या करने आ रहे हैं। आकर क्या नौकरियों में पूरे कुनबे की भर्ती करेंगे? क्या सभी बैकवर्ड जातियों को कुचलने आ रहे हैं? या क्या फर्जी नियुक्ति करने आ रहे हैं? इसलिए आ रहे है कि आजम खां को जेल से छोड़ना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विकास की बात करते हुए उत्तर प्रदेश में चाइना से अच्छी सड़कें होने का दावा किया। 5 साल पहले बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं आता था, लेकिन बिजली का बिल पकड़ने पर करंट लगता था। बसपा सपा व कोंग्रेस को घेरते हुए कहा कि इनके शासन में आतंक था। उसी में जीते थे लोग लेकिन अब खुशहाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा प्रथम चरण एक तरफ बीजेपी के पक्ष में सब की सब सीटे जीतेंगे। हिन्दू मुसलमान दंगा नहीं करेंगे गरीबी से लड़ेंगे। सपा सरकार में 4 दिन दंगा होते थे 7 दिन कर्फ्यू लगता था। अब 5 साल में एक कर्फ्यू नही लगा न दंगा हुआ।