भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसान नेता राकेश टिकैत पर साधा निशाना

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Sep, 2021 07:56 PM

bjp regional president mohit beniwal targeted farmer leader rakesh tikait

जिले में में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे  भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जहा भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जम कर बखान किया। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत को राजनैतिक दल बना कर चुनावी मैदान में उतरने की...

बागपत: जिले में में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे  भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जहा भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जम कर बखान किया। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत को राजनैतिक दल बना कर चुनावी मैदान में उतरने की नसीहत दे डाली वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ऐयर कंडीशन में बैठ कर प्रेस नोट जारी करने वाला नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के शाशन काल मे नेताओं के घर बदमाशो के अड्डे बने हुए थे लेकिन भाजपा के आने पर बदमाशों की सम्पत्तियां जप्त होने लगी है। 

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाएं रात में निकल कर भी सुरक्षित है। वही प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि एक्सप्रेस वे बन गया हाई वे बन गया मेडिकल कॉलेज बन रहा है सड़के बन गयी बिजली मिल रही है और कितना विकास चाहते हो। उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में फिर गुन्डाराज हो जाएगा। 




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!