अपनी ही सरकार पर BJP सांसद ने उठाए सवाल, कहा- पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र हुए ‘ओवर-एज

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Oct, 2022 03:34 PM

bjp mp raised questions on his own government

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के संबंध में उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए। वरुण गांधी ने  कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का चार साल...

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के संबंध में उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए। वरुण गांधी ने  कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का चार साल तक इंतजार करने के बाद लाखों युवाओं की उम्र भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक हो गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि चार साल से उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ‘ओवर-एज' (निर्धारित सीमा से अधिक आयु) हो चुके हैं। न भर्ती मिली, न कोई उम्मीद। वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएंगे, तब उन पर ‘उपद्रवी' होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?'' पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण उत्तर प्रदेश और केंद्र में कई मुद्दों को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा आज हैशटैग #UP_POLICE_VACANCY को ट्विटर पर ट्रेंड करा रहे है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कतिपय ट्विटर हैंडल द्वारा सुनियोजित तरीके से हैशटैग#UP_POLICE_VACANCY को ट्रेंड कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से भ्रामक दावा किया जा रहा है कि जिसमें उत्तर प्रदेश में पिछले 05 वर्षों में भर्तियां नहीं हुई। जबकि विगत पांच वर्षो में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक लाख 53 हजार 728 भर्तियां की गई है। जिसमें से 22 हजार से अधिक महिला पुलिस कर्मियों को भर्ती किया गया है। विभिन्न संवर्ग के कुल 18 हजार 332 नए पदों का सृजन किया गया है। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में पुलिस विभाग में 45 हजार 689 पदों पर भर्तियां प्रचलित है। जिन्हें शीष ही पूरा कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!