Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Nov, 2019 06:40 PM
उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में लोहरैया-कूरी मार्ग शुक्रवार को क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया...
संतकबीरनगरः उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में लोहरैया-कूरी मार्ग शुक्रवार को क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके के लखुआ पाकड़ निवासी विजय मौर्य की पत्नी कमलावती बच्चों के साथ अपने भाई अरविंद के साथ बाइक से मायके आ रही थी। बारीडीह के पास उनकी बाइक क्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में 35 वर्षीय कमलावती और उसके पांच साल के बेटे सोनू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में अरविंद को मामूली चोटें आई हैं जबकि एक बालक प्रियांश सुरक्षित बच गया। उन्होंने बताया कि कमलावती देवी अपने भाई अरविंद के लिए लड़की देखने जाने के लिए मायके आई थी। पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया।