लखनऊ में मिले HMPV केस से जुड़ी बड़ी खबर, KGMU के डॉक्टर्स ने जारी की महिला की ऐसी रिपोर्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jan, 2025 07:35 PM

big news related to hmpv case found in lucknow

कोरोना के बाद अब ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस चाइनीज वायरस की संदिग्ध महिला मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब उस संदिग्ध महिला से जुड़ी संतोषजनक खबर आ रही है। केजीएमयू के...

लखनऊ : कोरोना के बाद अब ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस चाइनीज वायरस की संदिग्ध महिला मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब उस संदिग्ध महिला से जुड़ी संतोषजनक खबर आ रही है। केजीएमयू के डॉक्टरों की मानें तो महिला में HMPV वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है।      

बता दें कि लखनऊ में बीते दिन HMPV वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला था। 60 साल की महिला में इसके लक्षण देखे गए थे। महिला को बुखार था और सांस की दिक्कत थी। डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज के बाद महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर किया था। जिसके बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए एक निजी हॉस्पिटल को भेजे गए, उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सैम्पल को जांच के लिए KGMU और SGPGI भेजा गया था। यहां चेक होने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!