वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को बड़ा झटका, शिया वक्फ बोर्ड सदस्य पद से हटाए गए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Jun, 2022 01:42 PM

big blow to wasim rizvi alias jitendra narayan tyagi

जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी की शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की सदस्यता रद्द कर दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश में जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम की बोर्ड की सदस्यता रद्द की गई। ज्ञात रहे धर्म परिवर्तन...

लखनऊ: जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी की शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की सदस्यता रद्द कर दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश में जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम की बोर्ड की सदस्यता रद्द की गई। ज्ञात रहे धर्म परिवर्तन करने से पहले शिया वक़्फ़ बोर्ड का चुनाव वसीम ने सदयस्ता के लिया लड़ा था। 21 वोट लेकर वसीम विजय हुए थे। वसीम तकरीबन 15 साल बोर्ड के चैयरमैन रहे। वक्फ की जमीनों के खुर्द बुर्द के मामले वसीम पर चल रहे है। वसीम पर सीबीआई जांच कर रही है।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है। वसीम रिजवी 2021 में कोर्ट से बोर्ड के सदस्य बने थे। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शिया वक्फ बोर्ड की ओर से उनको सदस्य पद से हटाए जाने को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजा गया था। बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी की गई थी। इसके बाद प्रशासन की तरफ से आपत्ति जताई गई थी।

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है कि जुमे की नमाज कुशवाहा तकरीर नमाज ए मौलाना वासी हसन या सैयद इम्तियाज हुसैन और फैजी द्वारा पढ़ाई जाएगी। इन दोनों व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति द्वारा मस्जिद में किसी प्रकार की तकरीर नहीं की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!