राज्य सरकार से बस्ती जिले को 11 नई एम्बुलेंस की मिली सौगात

Edited By Imran,Updated: 25 Jun, 2022 04:56 PM

basti district got gift of 11 new ambulances

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले को राज्य सरकार ने 11 नई एंबुलेंस की सौगात दी है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि टोल फ्री नंबर 108 पर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध होने वाली 11 एंबुलेंस खराब हो गई थी। प्रशासन ने इन्हें बदलने के लिए प्रदेश सरकार...

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले को राज्य सरकार ने 11 नई एंबुलेंस की सौगात दी है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि टोल फ्री नंबर 108 पर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध होने वाली 11 एंबुलेंस खराब हो गई थी। प्रशासन ने इन्हें बदलने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था।        

सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर जिला अस्पताल में तीन तथा भानपुर, साउंघाट, हरैया, विक्रमजोत, मुंडेरवा, कुदरहा में एक और मरवटिया में दो नये एंबुलेंस देने का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि एंबुलेंस मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!