मातम में बदली खुशियां: शादी की सालगिरह की चल रही थी पार्टी, अनियंत्रित पिकप ने मारी टक्कर, 3 की मौत

Edited By Imran,Updated: 21 Jun, 2022 12:08 PM

anniversary party was going on uncontrolled pickup hit 3 killed

जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी की सालगिरह मना रहा एक परिवार की सारी खुशियां एक पल में मातम  गई। दरअसल, देर रात अनियंत्रित पिकप ने छह लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

आजमगढ़: जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी की सालगिरह मना रहा एक परिवार की सारी खुशियां एक पल में मातम  गई। दरअसल, देर रात अनियंत्रित पिकप ने छह लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 

मामला जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां, दलित बस्ती में राम समुझ राम का परिवार शादी की सालगिरह मना रहा था। राम समूझ के पुत्र पिंटू की शादी की सालगिरह थी। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस पार्टी में उसी गांव का बब्लू जो कि पिकप चलाता था वह भी शामिल होने आया था और बब्लू के साथ सूरज नाम का लड़का भी साथ आया था। इसी दौरान सूरज ने चाभी लेकर पिकप स्टार्ट कर दी और लेकर जाने लगा। पिकप की स्पीड इतनी थी कि अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर चारपाई पर बैठे कई लोगों पर चढ़ते हुए पेड़ से टकरा कर रूकी। हादसा होते ही सूरज गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

इस हादसे में राम समुझ यादव (55) हरिराम (50) अंगद (26), वंदना (17) भूमि (14) अर्जुन (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रामसमुझ, हरिराम और अंगद की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी की सालगिरह की पार्टी थी, इस कारण सभी लोग नशे में थे। इसी कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!