दिल्ली हिंसा पर बोले मौर्य- अन्नदाता ऐसा नहीं कर सकते यह देश विरोधियों की साजिश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Jan, 2021 12:22 PM

annadata cannot do this conspiracy of country s opponents maurya

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और अराजकता की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई भी देशभक्त ऐसा कभी नहीं कर सकता। दिल्ली में जो हुआ वो अन्नदाता नहीं हो सकते। यह देश विरोधियों....

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और अराजकता की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई भी देशभक्त ऐसा कभी नहीं कर सकता। दिल्ली में जो हुआ वो अन्नदाता नहीं हो सकते। यह देश विरोधियों की साज़िश है। मैं 72 वें गणतंत्र दिवस को बदनाम करने वालों की घनघोर निन्दा करता हूँ।

जानकारी मुताबाक डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों ने ट्रैक्टर मार्च की अनुमति ली थी और शर्तों के आधार पर ही उन्हें मार्च निकालने की अनुमति दी गई थी। मौर्य ने कहा कि  किसानों के बीच में घुसे अराजक तत्वों ने उसका उल्लंघन किया और गुंडागर्दी दिखाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम भी किया।

मौर्य ने कहा कि भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों ने किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर यह काम किया है। जो विपक्षी दल भाजपा की बढ़ती हुई ताकत और पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता‌ से परेशान हैं उन्होंने किसानों से अराजकता और हिंसा करवाई है और मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!