लोकसभा चुनाव 2019: SP को बड़ा झटका, आजमगढ़ में अखिलेश की प्रस्तावित जनसभाएं निरस्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2019 12:30 PM

akhilesh s proposed public meetings canceled in azamgarh

छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित चुनावी सभाओं को निरस्त कर दिया गया है। आजमगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष हवलदार सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि यादव की शुक्रवार को....

लखनऊ: छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित चुनावी सभाओं को निरस्त कर दिया गया है। आजमगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष हवलदार सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि यादव की शुक्रवार को निर्धारित चुनावी सभाएं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के षडयंत्र का शिकार हुई है।
PunjabKesariउन्होंने कहा कि यादव की बढ़ती लोकप्रियता और आजमगढ़ में सपा से करारी हार की संभावना से घबराई भाजपा ने साजिश रची है जिसके चलते प्रचार के अंतिम 2 दिन शेष रहते चुनाव के मद में होने वाली धनराशि की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि सत्ता के दवाब में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी द्दष्टि से इस चुनाव को रद्द करने के बहाने ढूढ रहा है। सत्ता एवं प्रशासन की इस दुरभि संधि की आशंका से शुक्रवार को अखिलेश यादव की होने वाली जनसभाओं को निरस्त किया गया है।

PunjabKesari
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!