आगराः यमुना एक्सप्रेस वे पर सरिया लदे ट्रक में घुसी डबल डेकर बस, बस चालक की मौत, कई यात्री घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Nov, 2022 10:19 AM

agra double decker bus rammed into a rebar

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दिव्यांशु ट्रेवल्स की डबल डेकर बस की खंदौली टोल प्लाजा के पास सरिया से भरे ट्रोला से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक...

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दिव्यांशु ट्रेवल्स की डबल डेकर बस की खंदौली टोल प्लाजा के पास सरिया से भरे ट्रोला से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इन में से कई लोगों की हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएन मेडिकल कॉलेज में इनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

बता दें कि नोएडा से ग्वालियर जा रही दिव्यांशु ट्रेवल्स की डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यह बस आज यानी रविवार तड़के 4:00 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 153 किलोमीटर पर पहुंची। बस के आगे सरिया से भरा ट्रोला चल रहा था। खंदौली इंटरचेंज से हाथरस रोड पर उतरने के लिए ट्रोला चालक ने ब्रेक लगाई। तभी पीछे चल रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर ट्रोला से टकरा गई। ट्रोला में भरी सरिया बस में घुस गई। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए और बस चालक की मौत हो गई।

शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर
घटना की जानकारी होने पर टोल प्लाजा से सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी 41 भी मौके पर पहुंची। टोलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस के शीशा तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी और थाने से पुलिस बल को बुला लिया। यात्री बस में फंसे हुए थे, शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। बस में दो चालक थे। इनमें से एक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे चालक को करीब दो घंटे बाद निकाला जा सका। इसके बाद घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भेजा गया। जहां पर उनका इलाज किया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!