दर्दनाक हादसा: मारकुंडी घाटी में गिरे ट्रक के उड़े परखच्चे, चालक समेत 2 की मौत

Edited By Umakant yadav,Updated: 28 Nov, 2020 06:15 PM

accident 2 killed along with driver 2 killed truck crashed in markundi valley

गेहूं का बीज लादकर उन्नाव से सोनभद्र के म्योरपुर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर जिले के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में खाई में गिर गया जिससे चालक और खलासी की मृत्यु हो गई।

सोनभद्र: गेहूं का बीज लादकर उन्नाव से सोनभद्र के म्योरपुर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर जिले के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में खाई में गिर गया जिससे चालक और खलासी की मृत्यु हो गई।

गुर्मा पुलिस चौकी के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि उन्नाव से गेंहू का बीज लादकर एक ट्रक सोनभद्र के म्योरपुर के लिए चला था, ट्रक को उन्नाव ज़िले के थाना सोहरामऊ निवासी 35 वर्षीय सुधीर सिंह चला रहे थे जबकि 25 वर्षीय सर्वेश सिंह खलासी के रूप में ट्रक पर सवार थे। उन्होंने बताया कि ट्रक शनिवार की सुबह 11 बजे मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर था तभी तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर लगभग बीस फिट गहरी खाई में जा गिरा।

राय ने बताया कि ट्रक के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और ट्रक से छिटक कर चालक कुछ दूर जा गिरा और खलासी ट्रक के केबिन में ही फंस गया। उन्होंने बताया कि ट्रक गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!