एक रहस्यमय जगह, तीन हज़ार साल पुरानी सभ्यता, पढ़ें स्पेशल स्टोरी

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Jul, 2025 03:12 PM

a mysterious place three thousand years old civilization read special story

नबाबों का शहर लखनऊ जो न सिर्फ अपने तहजीब के लिए जाना जाता है बल्कि यहां के खान- पान और यहां की फिजाओं में बहुत कुछ जस्ब है। यहां के लोग, उनकी तहजीब, उनकी तालीम पूरी दुनिया मानती है लेकिन इससे इतर इस शहर में कई ऐसी जगह भी है जो आज भी रहस्यमय और लोगों...

लखनऊ: नबाबों का शहर लखनऊ जो न सिर्फ अपने तहजीब के लिए जाना जाता है बल्कि यहां के खान- पान और यहां की फिजाओं में बहुत कुछ जस्ब है। यहां के लोग, उनकी तहजीब, उनकी तालीम पूरी दुनिया मानती है लेकिन इससे इतर इस शहर में कई ऐसी जगह भी है जो आज भी रहस्यमय और लोगों के लिए कौतूहल बना हुआ है​।

यहां की इमारतें अपने आप में एक रहस्य है। जहां खुदाई में 3000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं। यहां एक प्राचीन मंदिर और इमारतों के अवशेष भी मिले हैं, जो पूर्व-एनबीपीडब्ल्यू (Pre-NBPW) से लेकर मध्ययुगीन काल तक के सांस्कृतिक अनुक्रम को दर्शाते हैं। यह स्थल लगभग 86 एकड़ में फैला हुआ है और सामान्य धरातल से 5 मीटर ऊंचा है, जिसके चारों ओर करेला झील है।

हुलास खेड़ा में खुदाई के दौरान, पुरातत्व विभाग ने 1978-79 में उत्खनन कार्य शुरू किया था। यहां से प्राप्त ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री से पता चलता है कि यहां एक प्राचीन बस्ती थी, जिसमें मंदिर और इमारतें शामिल थीं। खुदाई में मिली ईंटों की बनावट और मोटाई से अनुमान लगाया गया है कि यह एक महत्वपूर्ण स्थल था, जिसमें 3000 साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण मिलते हैं।

हुलास खेड़ा की खुदाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह स्थल 3000 साल पुराना है और यहां कई सांस्कृतिक काल के अवशेष मिले हैं। यह स्थल लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में स्थित है और करेला झील के पास होने के कारण, इसे एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!