गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव बरामद, सिर पर लगी हुई चोट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Dec, 2020 10:42 AM

a leopard s body was found in a sugarcane field

जिले की बहगुल नदी के खादर में गन्ने के खेत से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बरेली के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) भारत लाल ने बताया कि थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव लखनपुर के समीप छादा गांव में शुक्रवार सुबह...

बरेली: जिले की बहगुल नदी के खादर में गन्ने के खेत से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बरेली के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) भारत लाल ने बताया कि थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव लखनपुर के समीप छादा गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी।

इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ करीब एक साल की आयु का था। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। डीएफओ भारत लाल ने बताया प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि किसी वाहन से टकराने के चलते तेंदुए के सिर में चोट लगी थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!