Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Mar, 2025 04:29 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर...
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पांच महीने के बच्चे की मौत
पूरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज पर रामपुर गांव के पास बुधवार सुबह हुई। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप यहां पलट गई। जिसमें शिवराजपुर सखरेज गांव निवासी शिवगोपाल के पांच महीने के बेटे कृष्णा, सास कुसुमा उम्र 50 साल निवासी भोजपुरी लालगंज रायबरेली और इसी गांव की निवासी सूरजकली उम्र 60 साल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के गांववालों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
आलू की खोदाई कर लौट रहे थे
बता दें कि हादसे के वक्त पिकअप में चालक समेत 29 लोग सवार थे। ये सभी 29 लोग शिवराजपुर के भैंसऊ गांव में आलू की खोदाई करके देररात रायबरेली वापस जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप गंगा बैराज के रामपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
नाम नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन आनन-फानन में कानपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के अलाधिकारी लगातार हादसे का अपडेट ले रहे हैं। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।