गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा खेल! S/EX Racket के धंधे में शामिल होटल मालिकों पर एक्शन की तैयारी

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Apr, 2026 08:29 PM

a dirty game was going on in the guest house

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर के पॉश इलाकों में होटल की आड़ में चल रहे अवैध धंधे पर अब शिकंजा कस गया है।

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर के पॉश इलाकों में होटल की आड़ में चल रहे अवैध धंधे पर अब शिकंजा कस गया है।

 ताबड़तोड़ छापेमारी
आईपीएस अधिकारी Aashna Chaudhary के नेतृत्व में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई होटलों पर छापेमारी कर 5 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

27 लड़कियों को कराया मुक्त
इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता 27 लड़कियों को इस अवैध धंधे से बाहर निकालना रही। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों को लालच या मजबूरी का फायदा उठाकर इस काम में धकेला गया था।

होटल मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अब सिर्फ दलालों तक सीमित नहीं रहना चाहती। अधिकारियों ने साफ किया है कि ऐसे होटलों के मालिकों पर भी कार्रवाई होगी, जो इस अवैध गतिविधि को बढ़ावा दे रहे थे। चिन्हित होटलों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 सख्त संदेश
इस कार्रवाई के बाद मथुरा के कई इलाकों में सन्नाटा पसरा है। पुलिस का कहना है कि धर्मनगरी में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मथुरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!