सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर भरभारकर गिरा कच्चा मकान, दोनों की दर्दनाक मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Sep, 2019 03:39 PM

a crude house collapses over the elderly couple

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति के शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति के शवों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम आठपुरा का है। यहां पर मृतक 70 वर्षीय खरगे सिंह व उनकी पत्नी चुन्ना देवी अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। अचानक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौेके पर पहुंचकर मलबे से दंपति को निकालने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद दंपत्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!