बंद कमरे में पीड़ित परिवार से मिले राहुल, प्रियंका बोलीं- योगी को एक मां के दर्द को समझना चाहिए

Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Oct, 2020 08:38 PM

rahul priyanka reached hathras victim s house are talking to family

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के घर पहुंच गई हैं। दोनों नेता पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहे हैं।

हाथरस: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देर शाम हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से बंद कमरे में करीब 45 मिनट बातचीत की। पीड़ित परिवार दोनों नेताओं को देखकर रोने लगा। तब प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया और न्याय का भरोसा दिलाया। बता दें कि दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल पहुंचे हैं। इन तीनों नेताओं को राहुल-प्रियंका के साथ जाने की यूपी प्रशासन ने अनुमति दी है। 

PunjabKesari

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया के सामने आईं प्रियंका गांधी ने कहा जहां जहां महिलाओं के साथ अपराध होंगे हम वहां वहां जाएंगे। हमारी आवाज को कोई दबा नहीं सकता। अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सीएम योगी को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। एक मां के दर्द को समझना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। 

ससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा एक वाहन में सवार हाेकर हाथरस के लिए रवाना हुए। प्रियंका खुद वाहन को चला रही थीं। दूसरी तरफ, कांग्रेस के कई सांसद बस में सवार होकर हाथरस के लिए निकले हैं।

PunjabKesari

हाथरस रवाना होने से कुछ देर पहले, राहुल ने कहा कि उन्हें इस दुखी परिवार से मिलने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए।''

PunjabKesari

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई सांसद हाथरस जाएंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनेगा और पीड़िता एवं परिवार के लिए न्याय की मांग करेगा।'' इससे पहले, बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए राहुल और प्रियंका के उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस जाते समय पुलिस ने दोनों नेताओं को रोक कर हिरासत में ले लिया था। वहीं, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद बुधवार तड़के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया। बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ‘‘परिवार की इच्छा के मुताबिक'' अंतिम संस्कार किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!