आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी देने की तैयारी, जुर्म सुनकर कांप जाएगी रूह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Feb, 2021 03:08 PM

preparing to hang a woman for the first time in independent india

देश की आजादी के बाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा। मथुरा जेल में महिला को फांसी देने की तैयारियां चल रही हैं। फांसी की तारीख तय होना बाकी है। मथुरा जेल में बंद अमरोहा की रहने वाली शबनम की...

मथुरा: देश की आजादी के बाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा। मथुरा जेल में महिला को फांसी देने की तैयारियां चल रही हैं। फांसी की तारीख तय होना बाकी है। मथुरा जेल में बंद अमरोहा की रहने वाली शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है, जिसके बाद मथुरा स्थित यूपी के इकलौते महिला फांसीघर में शबनम को मौत की सजा दी जाएगी। बता दें कि यह व्यवस्था ब्रिटिशकालीन है। निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद शबनम को फांसी देंगे। जिसके चलते वह दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर चुके हैं।
PunjabKesari
जानिए क्या है पूरा मामला? 
बता दें कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने 7 परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। अमरोहा ज़िले का बावनखेड़ी गांव 15 अप्रैल 2008 को गांव की एक लड़की की चीख पुकार सुनकर लोग इक्ट्ठा हुए। गांव के लोग जब घर पहुंचते हैं तो परिवार के 7 लोगों का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े मिलते हैं। ऐसे में 25 साल की शबनम चीख-चीखकर लोगों को बताती है कि लुटेरों ने लूट के लिए उसके परिवार को मारकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस के शबनम की बातें हजम नहीं हुई तो उन्होंने इस मामले में गहराई से जांच की। बस फिर क्या था पूरी कहानी पुलिस के सामने आई।
PunjabKesari
प्रेम संबंध के लिए दिया रूह कंपा देने वाले जुर्म को अंजाम 
पुलिस के अनुसार 25 साल की शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट और पेशे से शिक्षक शबनम को पांचवीं पास सलीम से प्यार हो गया था। परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच शबनम गर्भवती हो गई। फिर दोनों ने मिलकर परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। 15 अप्रैल, 2008 की रात शबनम ने खाने में कुछ मिलाया और जब सब बेहोशी की नींद सो गए तो उसने एक-एक कर कुल्हाड़ी से सबको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जांच के क्रम में जब शबनम की कॉल डिटेल निकाली तो उसके सलीम से बात होने की पुष्टि हो गई। शबनम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया।
PunjabKesari
बिन बियाही मां बनी थी महिला 
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शबनम के साथ प्रेमी सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया और हत्या में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी भी बरामद की कोर्ट ने जघन्य हत्याकांड के लिये शबनम और सलीम दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। जेल जाने के करीब 7 माह बाद शबनम के एक बेटे को जन्म दिया। कई साल तक ये बच्चा शबनम के साथ रहा। 2015 में फांसी की सजा सुनाए जाने के शबनम ने इस बच्चे को अपने दोस्त और उसकी पत्नी को सौंप दिया था। शबनम और सलीम का बेटा अभी 11 साल का है।
PunjabKesari
राष्ट्रपति ने भी खारिज की दया याचिका
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। लिहाजा आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!