Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2026 07:06 AM

Ballia News: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ममता ने राज्य को पिछड़ेपन और अपराध के रास्ते पर धकेल दिया। बलिया जिले के सुखपुरा में...
Ballia News: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ममता ने राज्य को पिछड़ेपन और अपराध के रास्ते पर धकेल दिया। बलिया जिले के सुखपुरा में पत्रकारों से बातचीत में अंसारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपराधियों को तृणमूल कांग्रेस का नेता बना दिया।
2017 से पहले यूपी भी था बंगाल जैसा, योगी मॉडल ने दी अपराध से मुक्ति
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति भी पश्चिम बंगाल जैसी थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कर प्रदेश को भयमुक्त बनाया। अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज को तुष्टीकरण की राजनीति नहीं, बल्कि समानता, अधिकार, शिक्षा और रोजगार की आवश्यकता है।
तुष्टीकरण नहीं अधिकार चाहिए; सपा-TMC ने मुस्लिमों को सिर्फ गुमराह किया
उन्होंने आरोप लगाया कि इस दिशा में न तो ममता बनर्जी ने काम किया और न ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्ववर्ती सरकार ने। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मुसलमानों को गुमराह कर उनका केवल राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। अंसारी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को समान अवसर देने के लिए कार्य कर रही है।