ग्लैमर की दुनिया छोड़ मथुरा में राधे-राधे जप रहीं एक्ट्रेस, जानिए अध्यात्म की राह पर कैसे पहुंची एना जयसिंघानी

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2026 06:14 PM

leaving the world of glamour the actress is chanting radhe radhe in mathura

लग्जरी लाइफ को छोड़कर अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाना एक बहुत ही साहसी और गहरा बदलाव है, जो अक्सर आंतरिक शांति की तलाश में उठाया जाता है। कुछ लोग भौतिक सुख-सुविधाओं छोड़ जब साधना की दुनिया में कदम रख कर सभी को चौंका देते हैं। ऐसा की कर एक टीवी की लोकप्रिय...

मथुरा: लग्जरी लाइफ को छोड़कर अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाना एक बहुत ही साहसी और गहरा बदलाव है, जो अक्सर आंतरिक शांति की तलाश में उठाया जाता है। कुछ लोग भौतिक सुख-सुविधाओं छोड़ जब साधना की दुनिया में कदम रख कर सभी को चौंका देते हैं। ऐसा की कर एक टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस ने सभी को चौंका दिया है। 

प्रेमानंद महाराज से एक्ट्रेस ने ली दीक्षा
दरअसल, माया नगरी की चमक-दमक, कैमरों की फ्लैशलाइट और टीवी की लोकप्रिय दुनिया… सबकुछ छोड़कर एक अभिनेत्री ने अब भक्ति और अध्यात्म की राह चुन ली है। टीवी धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली एना जयसिंघानी अब वृंदावन में साध्वी जीवन जी रही हैं। कभी ग्लैमरस किरदारों में नजर आने वाली एना अब “साध्वी एना परी हरिवंशी” के नाम से जानी जा रही हैं। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है।

ग्लैमर से भक्ति तक का सफर
टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद एना का रुझान धीरे-धीरे अध्यात्म की ओर बढ़ा। उन्होंने बताया कि कुछ दोस्तों के जरिए उनका जुड़ाव इस्कॉन से हुआ। वहीं से नाम-जप, सत्संग और भगवत गीता की शिक्षाओं में उनकी रुचि बढ़ती चली गई। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जीवनशैली पूरी तरह बदल दी। अब वे सादे वस्त्र पहनती हैं, माथे पर चंदन लगाती हैं और सात्विक जीवन का पालन करती हैं। प्याज-लहसुन छोड़कर उन्होंने पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी जीवन अपना लिया है।

वृंदावन में मिला नया जीवन
एना बताती हैं कि वृंदावन आने के बाद उन्हें भक्ति में ऐसी शांति मिली, जिसकी तलाश उन्हें लंबे समय से थी। आश्रम में रहकर उन्होंने धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया, नियमों का पालन किया और अंततः दीक्षा प्राप्त की। अब उनका अधिकतर समय नाम-जप, सेवा और आध्यात्मिक कार्यों में बीतता है। वे वृंदावन में रहकर सोशल मीडिया से जुड़े धार्मिक कार्य भी संभाल रही हैं।

कैसे शुरू हुआ था अभिनय करियर
ग्वालियर में जन्मी एना को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और कला में रुचि थी। परिवार के सहयोग से वे मुंबई पहुंचीं और अभिनय की ट्रेनिंग ली। इसके बाद टीवी धारावाहिकों में काम मिलने लगा और “देखा एक ख्वाब” जैसे शो से उन्हें लोकप्रियता मिली।

“अब कोई इच्छा नहीं”
एना का कहना है कि अब उनकी सबसे बड़ी खुशी राधा रानी की भक्ति में है। उनके अनुसार, अध्यात्म में उन्हें वह सुकून मिला जो ग्लैमर की दुनिया कभी नहीं दे सकी। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं इससे पहले कई लोगों ने किया। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni): 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने भी अभिनय छोड़ दिया और बाद में अध्यात्म में लीन हो गईं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!