गंगा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, 27 यात्री घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 05 May, 2026 01:24 PM

horrific road accident on ganga expressway double decker bus collides with truc

उत्तर प्रदेश के संभल में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से एक डबल डेकर बस पर सवार 27 लोग घायल हो गये। संभल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक ने संवाददाताओं को...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से एक डबल डेकर बस पर सवार 27 लोग घायल हो गये। संभल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह गंगा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस बदायूं के उझानी से होती हुई उन्नाव के बांगरमऊ जा रही थी तभी चंदोई गांव के पास एक मोड़ पर वह एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 27 लोग घायल हो गए। उनमें से गंभीर रूप से जख्मी कुछ लोगों को इस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस यात्री रमा देवी ने बताया कि बस पर लगभग 50 यात्री सवार थे, जो लुधियाना से उन्नाव के बांगरमऊ जा रहे थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!