Hapur News: जयमाला के समय दूल्हे ने किया दुल्‍हन को किस, फिर दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे.... बैरंग लौटी बारात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 May, 2024 02:47 PM

groom kissed bride on jaymala then sticks were used with full force

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जयमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद वहां लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ दूल्हे...

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जयमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद वहां लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ दूल्हे को पीटा बल्कि बारातियों की भी जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए, जिससे घरातियों और बारातियों में भगदड़ मच गई। मारपीट के इस मामले में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में शादी समारोह चल रहा था, तभी जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को किस कर दिया। जिससे वहां मौजूद दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने तुरंत दूल्हे सहित बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। गुस्से में दूल्हे पक्ष के लोग भी दूल्हन पक्ष पर टूट पड़े। उन्होंने लाठी-डंडों और सरिया से हमला करने के साथ जमकर पथराव भी किया। दोनों तरफ से हुए हमले में दुल्हन पक्ष के लगभग 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।

जानिए, क्या कहना है एसपी अभिषेक वर्मा का?
वहीं इस मामले में हापुड़ जिले के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।  इस घटनाक्रम के बाद बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों का शांति भंग के तहत चालान किया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!