देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा और अधिकांश उपकरण अब देश में ही बन रहे : राजनाथ सिंह

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2026 01:50 PM

country s defence production is continuously increasing says rajnath

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब देश में ही बन रहे हैं। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-एक में आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में यह बात...

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब देश में ही बन रहे हैं। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-एक में आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यहां सांसद बनने के बाद लखनऊ की प्रमुख समस्या यातायात जाम थी और इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज शहरवासियों को मिल रहा है। 

एक बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ महानगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा, "लखनऊ अब रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना समेत कई रक्षा इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है।" उन्होंने कहा कि डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के नए अवसर मिल रहे हैं। सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब स्वदेशी ही बन रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, "प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण हो चुका है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी अहम परियोजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।" रक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!