कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, प्रियंका गंधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Aug, 2020 08:39 PM

congress national spokesperson rajiv tyagi dies

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को निधन हो गया।

गाजियाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। बता दें कि राजीव त्यागी शाम 5 बजे एक टीवी चैनल पर डिबेट में बैठे थे, हालांकि उस वक्त उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई थी मगर वह स्वस्थ थे। इसी बीच शाम होते-होते यह बुरी खबर आ गई कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया है।

त्यागी की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता में होती थी। अक्‍सर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी होती रहती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। जानकारी के अनुसार, त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे, डिबेट के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा था। कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कहा-हमारे लिए व्यक्तिगत दुख
PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा-विश्वास नहीं हो रहा मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं
भाजपा नेता व प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर राजीव त्यागी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!