mahakumb

यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, हरदोई में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Mar, 2025 07:14 AM

big action by traffic police in hardoi challans issued to 11 policemen

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 8 पुलिसकर्मी भी पकड़े गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन के...

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 8 पुलिसकर्मी भी पकड़े गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यह अभियान एसपी कार्यालय के बाहर चलाया गया, जहां कई लोग बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इस दौरान 11 लोगों के चालान काटे गए।

अकस्मात चेकिंग अभियान में पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ते पाए गए
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी कार्यालय के बाहर यातायात पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों और 3 अन्य लोगों के चालान काटे।

आगे भी जारी रहेगा यह विशेष अभियान: सीओ सिटी
सीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। इसके साथ ही, एसपी नीरज जादौन ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

सड़क हादसों को रोकने के लिए बढ़ाई जा रही सख्ती
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में हरदोई को उन 20 जिलों में शामिल किया गया था, जहां सड़क हादसों की संख्या ज्यादा है। इस संदर्भ में प्रशासन ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़क हादसों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!