अयोध्या ने रचा इतिहास, 5.51 लाख दीयों से जगमगाई राम नगरी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Oct, 2019 06:40 PM

ayodhya created history jagamgai ram nagari with 5 51 lakh lamps

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम नगरी में योगी सरकार ने 5.51 लाख दीए जलाकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर फिजी का डिप्टा स्पीकर वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री समेत मंत्रीगण ने शिरकत की। वहीं, केंद्र की ओर से

अयोध्याः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम नगरी में योगी सरकार ने 5.51 लाख दीए जलाकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर फिजी का डिप्टा स्पीकर वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री समेत मंत्रीगण ने शिरकत की। वहीं, केंद्र की ओर से संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगभग 226 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
PunjabKesari
योगी आदित्यानथ दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पुष्पक विमान (हेलिकॉप्टर) अयोध्या पहुंचे सीता-राम का स्वागत किया। इससे पहले कार्यक्रम में विभिन्न देशों की रामलीला का मंचन किया गया। शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क में समाप्त हुई। इसमें विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ ही प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार भाग लिया।
PunjabKesari
4:15 बजे से 4:40 तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन/आरती एवं श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद समस्त घाटों और सम्पूर्ण अयोध्या में 5 लाख, 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। राम की पैड़ी पर 4 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है। नगर क्षेत्र में 1 लाख, 50 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन हुआ।
PunjabKesari
राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सरयू पुल से आतिशबाजी की गई रामकथा पार्क में 8:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!