झारखंड: मानवता फिर हुई शर्मसार, रांची में 2 सगी बहनों को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा

Edited By Jagdev Singh,Updated: 11 Sep, 2019 11:21 AM

humanity shamed 2 sisters ranchi tied up beaten on charges of theft cut hair

झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद ही निंदनीय घटना सामने आई है। जहां साेबा गांव में ग्रामीणाें ने सब्जी चाेर बताकर दाे सगी बहनाें काे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। बाल भी काट दिए। महिला काे रिम्स में भर्ती कराया...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद ही निंदनीय घटना सामने आई है। जहां साेबा गांव में ग्रामीणाें ने सब्जी चाेर बताकर दाे सगी बहनाें काे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। बाल भी काट दिए। महिला काे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और दाे दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सब्जी का काराेबार करने वाली दाेनाें बहनें उमेडंडा हाट से सब्जी खरीदकर लाैट रही थीं। ऑटाे खराब हाेने पर दाेनाें साेबा गांव में रुक गईं। जाते समय किसी ने अफवाह उड़ा दी कि ये महिलाएं खेत से सब्जी चुराकर जा रही हैं। ग्रामीणाें ने पीछा कर दाेनाें काे रातू चट्टी बाजार में पकड़ा और मारपीट करते हुए साेबा गांव ले गए। दाेनाें महिलाओं काे पेड़ से बांधकर पीटा। आरोपी दोनों की हत्या करने पर उतारू थे, तभी पुलिस पहुंची और उन्हें बचाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!