अगर जनता साथ देगी तो 5 साल में किसानों को समृद्ध बनाया जाएगाः बाबूलाल मरांडी

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 11:24 AM

farmers will be enriched in 5 years if public supports babulal marandi

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झाविमो सुप्रीमो एंव पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर जनता साथ देगी तो 5 साल में किसानों को समृद्ध बनाया जाएगा। क्योंकि रोजगार का क्षेत्र खेती से है।

गुमलाः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झाविमो सुप्रीमो एंव पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर जनता साथ देगी तो 5 साल में किसानों को समृद्ध बनाया जाएगा। क्योंकि रोजगार का क्षेत्र खेती से है।

जानकारी के अनुसार, उन्होंने सीएम रघुवर दास पर तंज कसते हुए कहा है कि इस बार वह 65 सीटों को पार करने का दावा कर रहे हैं पर इस बार हम उनकी सरकार को झारखंड से ही पार कर देंगे। मरांडी ने लोगों से अपील की कि वह उन्हें 5 साल देकर देखें फिर कैसी प्रगति होती है।

बता दें कि उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह पार्टी गठबंधन के खिलाफ नहीं बल्कि उसके पक्ष में है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का दावा किया है। लेकिन कितने सीटों पर लड़ेंगे इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!